फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drinking water will reach all schools and Anganwadi centers in hundred days

सौ दिनों में सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचेगा पेयजल

Thu, 08 Oct 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach all schools and Anganwadi centers in hundred days
आजमगढ़। अब स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने गए छात्रों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही उन्हें स्कूलों व केंद्रों में पानी मुहैया कराई जाएगी। देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने ‘सौ दिवसीय अभियान’ की शुरुआत की। इसके लिए जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था न होने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिले के सभी स्कूलों में और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। उनके भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हमारी यह पहल महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि कुछ विद्यालयों में शुद्घ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित हो चुकी है। जिन विद्यालयों में बाकी है उनमें भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed