फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drinking water system collapsed at roadways bus station

रोडवेज बस स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था चरमराई

Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system collapsed at roadways bus station
आजमगढ़। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। यहां एक भी हैंडपंप नहीं हैं और निगम की टोंटी में सूरज की तपिश से गर्म हुआ पानी आता है। उसे यात्री नहीं पीना चाहते। जबकि यहां 24 घण्टे बसों के फेरे लगने से यात्री आते रहते हैं। वह बोतल वाला पानी खरीदकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। यहां एक भी हैंडपंप नहीं दिखाई पड़ते हैं और निगम की टोंटी में गंदा या फिर गरम पानी आता है। उसे यात्री नहीं पीना चाहते। वहीं कुछ साल पूर्व एक वाटर एटीएम भी लगाया गया था। जहां से लोग सस्ते दर से पानी खरीदकर पीते थे लेकिन वह भी मनमानी तरीके से संचालित हो रही है। जबकि अधिकारियों का दावा है कि दो दिन पूर्व उसे चालू कर दिया गया है लेकिन अकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। वाटर एटीएम मशीन मनमाने तरीके से चल रहा है। कब खुला और कब बंद हो गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। आजमगढ़ रोडवेज बस अड्ढे से रीजन की सभी डिपो की 400 से अधिक बसें संचालित होती हैं। यहां 24 घंटे बसों के फेरे लगते हैं। ऐसे में यहां आए यात्री बोतल वाला पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। वहीं जिनके पास पैसे नहीं हैं वह अपनी प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। रोडवेज यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए रोडवेज ने पुलिस चौकी के पास एक पानी की टंकी बनाई है। इस टंकी के आसपास व उस पर काई लगी है। जिससे लोग यहां आने से कतराते हैं। एआरएम एसडी राम ने बताया कि वाटर एटीएम को फिर से नियमित रूप से खोलने के लिए एजेंसी को कहा गया था। दो दिन पूर्व एजेंसी आई भी थी। शायद अब वाटर एटीएम मशीन खुल भी रहा है। फिलहाल बंद होनी की बात हो रही है तो उसे चेक कराते हैं। ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed