{"_id":"57eeaf954f1c1b8167576040","slug":"dressed-divine-court-household-established-pitcher-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे देवी दरबार, घर-घर में कलश स्थापना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे देवी दरबार, घर-घर में कलश स्थापना आज
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र
शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर लगभग हर परिवार में तैयारी शुरू हो गई है लेकिन अबकी बार लोग पूजा-पाठ में भी कटौती कर रहे हैं। त्योहार पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है।
महंगाई ने व्रतियों के सामने समस्या खड़ी कर रही है। फल से लेकर हरी सब्जी, आलू और मेवा सहित व्रत में प्रयोग आने वाले सामानों की कीमतों में भारी उछाल हुआ है।
महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यमवर्गीय परिवार है। वर्तमान समय में बाजार में काजू जहां 600 रुपया किलो बिक रहा है, वहीं अनार 120 रुपया प्रति किलो बिक रहा है। रिफाइन, तिल का तेल और सूर्यमुखी आदि तेलों के कीमत में भी तेजी है। यही नहीं, फाफड़ का आटा और तिन्नी का चावल के कीमत ने भी रफ्तार पकड़ ली है। महंगाई का असर बाजार पर है।
विज्ञापन
सामान कीमत (किग्रा में)
काजू 900 रुपये
बादाम 750 रुपये
गरी 180 रुपये
छुहाड़ा 140 रुपये
साबुदाना 70 रुपये
रिफाइन 85 रुपये
किशमिश 250 रुपये
मखाना लावा 380 रुपये
सिंघाड़ा आटा 160 रुपये
तिन्नी चावल 80 रुपये
मूंगफली 100 रुपये
फल के भाव
अनार 120 रुपये प्रति किलो
केला 50 से 70 रु. दर्जन
सेब 100 रु. प्रति किलो
नारियल 30 रुपया प्रति पीस
चुन्नी 10 रुपया प्रति पीस
मां शैलपुत्री करती है मन से भय का नाश ः शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना करेंगे। मां का यह रूप भक्तों के मन से भय का नाश करता है। माता शैलपुत्री यश, कीर्ति, धन, विद्या और मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं। भक्त सुबह स्नान करके देवी दुर्गा, भगवान गणेश, नवग्रह, कुबेर आदि देवताओं की मूर्ति के साथ कलश की स्थापना करें।
मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प है। इनका वाहन वृषभ है। नवदुर्गाओं में मां शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनंत है। यह सहज भाव से ही पूजन करने पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।