फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ??. ???Dr. Pravesh Chairman, Ajit became general minister

डा. प्रवेश अध्यक्ष, अजीत बने महामंत्री

Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
??. ???Dr. Pravesh Chairman, Ajit became general minister
आजमगढ़। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से डॉ. प्रवेश सिंह को मिली है। डॉ. सुनील कुमार उपाध्यक्ष, डॉ. अजीत प्रताप सिंह महामंत्री, डॉ. रामानन्द सिंह कोषाध्यक्ष और डॉ. विष्णुदेव यादव को संयुक्त मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ का चुनाव डॉ. फूलचन्द्र की अध्यक्षता में हुआ। चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर कालेज में मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेन्द्र कुमार दूबे ने बताया कि प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन हुआ था। पर्चों की जांच के बाद सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम आते ही सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर विजयश्री की बधाई दी गई। व्यवस्थापक डॉ. फूलचन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा-सम्मान से कोई समझौता न हो, कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लिया जाना चाहिए, क्योंकि समाज को अपेक्षाएं शिक्षक से होती हैं। चुनाव पर्यवेक्षक जिला इकाई के महामंत्री डॉ. इन्द्रजीत ने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। जिला इकाई की तरफ से उन्होने आश्वस्त किया कि आपके सम्मान को कहीं भी चोट नहीं आने दी जाएगी। नई कार्यकारिणा को बधाई देते हुए पूर्वांचल विवि इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव त्रिपाठी ने कहाकि विश्वविद्यालय व कालेज की गरिमा के अनुकूल कार्य करने एवं विश्वविद्यालय की तरफ से यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र दूबे व कोषाध्यक्ष डॉ .ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी ने भी नई इकाई का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। प्राध्यापक डॉ. प्रकाशचन्द, इं जितेन्द्र, डॉ, फखरेआलम, डॉ कौशल, डॉ सियाराम ने पूर्व प्राचार्या एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. मधुबाला राय ने निर्विरोध निर्वाचन की बधाई दी। संचालन महामंत्री डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed