फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dr. Ambedkar's statue damaged in Lapsipur, villagers angry

Azamgarh News: लपसीपुर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 14 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue damaged in Lapsipur, villagers angry
जहानागंज। थाना क्षेत्र के लपसीपुर ग्राम सभा के तैय्यबपुर मौजा में स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में तनाव और आक्रोश फैल गया है। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह, आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्रामीण जब प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में गुस्सा और दुख की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया। प्रशासन ने तत्काल मूर्ति की मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रतिमा तोड़ी नहीं गई है। प्रतिमा का प्लास्टर झड़ा था, जिसे इन लोगों द्वारा तोड़ा गया बताया जा रहा था। प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है। अब मामला शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed