फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPM on getting deficiencies, warning employees against action

कमियां मिलने पर डीपीएम, कर्मचारियों को दी चेतावनी कार्रवाई

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
DPM on getting deficiencies, warning employees against action
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पन्त ने बुधवार को रानी की सराय के ग्राम फिरुद्दूपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीपीएम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) के साथ ही एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा आदि को चेतावनी दी कि एक माह के अंदर कार्यों में सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में अवगत कराया गया कि गांव के यादव पुरवा का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए 10 लाभार्थियों का नाम दर्ज था, लेकिन टीकाकरण सिर्फ एक का ही हुआ था। टीकाकरण रजिस्टर में वह अद्यतन नहीं पाया गया। रजिस्टर में अंकित, अनुराग नामक बच्चे को लगे टीके और अवशेष टीके के बारे में पूछने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बच्चे के घर से टीकाकरण संबंधी कार्ड मंगाकर देखा तो उस पर भी स्पष्ट अंक दर्ज नहीं था। गर्भवती महिलाओं की संख्या एवं उनके टीकाकरण सम्बन्धी रजिस्टर भी ठीक नहीं मिला। मण्डलायुक्त ने आगामी माह में होने वाले प्रसव, गर्भवती महिलाओं के पूर्ण टीकाकरण, टीकाकरण के लिए अवशेष गर्भवती महिलाओं आदि की संख्या के बारे में पूछे जाने पर एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा ठोस जवाब नहीं मिला। कब-कब टीकाकरण किया जाना है, इस सम्बन्ध में भी उन लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही की जा रही है। टीकाकरण स्थल पर एचबी टेस्टिंग किट्स, शूगर टेस्टिंग किट्स, बीपी मशीन भी उपलब्ध नहीं पाई गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए पर्दा घर भी नहीं बनाया गया था। कहा कि बिना सामान के टेस्टिंग संभव ही नहीं है। इस घोर लापरवाही और शासकीय कार्यों के प्रति बरती जा रही उदासीनता से स्पष्ट है कि डीपीएम पर्यवेक्षण भी नहीं कर रहे हैं। डीपीएम अरशद अन्सारी को सख्त हिदायत दी कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपलब्ध सभी सामग्री, रजिस्टर के साथ ही सारी योजनाओं के क्रियान्वयन की तत्काल जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। एक माह के अन्दर सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed