फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dowry harassment and attempt to burn, case registered

Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न और जलाने की कोशिश, केस दर्ज

Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment and attempt to burn, case registered
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने 10 मई को कंधरापुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सीमा ने शिकायत में बताया कि नौ मई की रात उसके पति गुंजन, देवर भीम और सिंटू और सास कमला ने दहेज के लिए उनसे मारपीट की और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। आरोप है कि सिंटू ने कहा पेट्रोल लाकर जला दो, मैं 50 हजार देकर छूट जाऊंगा। सीमा किसी तरह भागकर रौनापार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित अपने मायके पहुंची और अगले दिन अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आई। सीमा की शादी छह साल पहले गुंजन से हुई थी। सीमा का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए ताने मारते थे और दूसरी बेटी के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गया। कंधरापुर थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि एक महिला को उसके पति, देवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने मारा-पीटा था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed