{"_id":"677c1b9acae9fb64560bb58b","slug":"door-to-door-investigation-will-be-done-to-find-tb-patients-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125821-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टीबी के मरीज खोजने के लिए होगी घर-घर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टीबी के मरीज खोजने के लिए होगी घर-घर जांच
विज्ञापन
बलरामपुर। टीबी के मरीजों की तलाश के लिए घर-घर जांच होगी। इसके लिए निक्षय मित्रों के साथ ही एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
जिले को टीबी मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। घर-घर जाकर टीबी मरीजों को तलाशा जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद जिले की एएनएम, सीएचओ, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर घर से दो सैंपल लेने होंगे और इनकी जांच की जाएगी। वैसे भी टीबी रोग को वर्ष 2025 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी मुक्त करने के लिए मरीजों को गोद लेने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत रोगियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को तलाशने का अभियान चल रहा है।
सैंपल लेकर अगले दिन देनी होगी रिपोर्ट
एएनएम, सीएचओ, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घरों से सैंपल लेकर संबंधित सीएचसी व पीएचसी पर जांच करवाएंगी। इसको रिपोर्ट अगले ही दिन भेजनी होगी, ताकि रोगी की पहचान कर जल्द उपचार शुरू किया जा सके। संबंधित सीएचसी व पीएचसी को इसके लिए व्यवस्थाएं करने का आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
लगातार दो सप्ताह से अधिक दिन तक खांसी आना। शरीर में लगातार बुखार बने रहना। बलगम में खून आना। सांस लेने में तकलीफ होना। सीने में दर्द बने रहना। भूख न लगना। वजन कम होना। रात में पसीना आना। शरीर के किसी भी अंग में गांठ होना।