फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Done with 10 villages, take compensation till May 18

हो गया 10 गांवों का अवार्ड, 18 मई तक लें प्रतिकर का भुगतान

Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Done with 10 villages, take compensation till May 18
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को गोल चक्र बनाने के लिए सठियांव में और जमीन की जरूरत थी, जिसके लिए 10 गांवों के किसानों से जमीन ली जानी जानी है। इसके लिए अवार्ड घोषित किया जा चुका है। किसानों को 18 मई तक प्रतिकर लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद की चार तहसीलों फूलपुर, निजामाबाद, सगड़ी और सदर से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। मई के अंत तक कार्यदायी संस्था को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि कोरोना काल में कार्य धीमी गति से चल रहा है। लेकिन यूपीडा को सठियांव में गोल चक्र बनाने के लिए और जमीन की जरूरत थी। इस जमीन का पूर्व में अधिग्रहण नहीं किया गया था। गोल चक्र में 10 गांवों के किसानों से जमीन ली जानी है। जिसमें फखरूद्दीनपुर, सठियांव, समशाबाद, मैनुद्दीनपुर, पूराकला, रैदा, फरीदपुर, ओहनी, चक जोरावर ओर बैरमपुर के किसानों के जमीन की खरीद की जानी है। इसके लिए ली जाने वाली जमीनों का अवार्ड आठ मई को घोषित कर दिया गया है। जिसमें किसानों से 18 मई तक अपनी जमीनों का प्रतिकर लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनके द्वारा निर्धारित समय पर प्रतिकर का भुगतान नहीं लिया जाता है तो उनके प्रकरण को भूमि अध्याप्ति प्राधिकरण गोरखपुर को संदर्भित कर दिया जाएगा। इसके बाद उनकी जमीनों पर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले यूपीडा द्वारा सठियांव में गोल चक्र बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया था। यह जमीन अब लेने की बात कही गई है। जिसके लिए अवार्ड घोषित कर दिया गया है। अगर किसानों द्वारा निर्धारित तिथि तक जमीन का प्रतिकर नहीं लिया जाता है। मामले को गोरखपुर प्राधिकरण के हवाले कर उनकी जमीनों पर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीशंकर, सीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed