{"_id":"67d17e90acc4cc6cc6090db9","slug":"doctors-will-be-posted-in-hospitals-24-hours-a-day-during-holi-leave-cancelled-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : होली पर 24 घंटे अस्पतालों में तैनात रहेंगे चिकित्सक, छुट्टी रद्द, पर्याप्त दवा रखने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : होली पर 24 घंटे अस्पतालों में तैनात रहेंगे चिकित्सक, छुट्टी रद्द, पर्याप्त दवा रखने का निर्देश
Wed, 12 Mar 2025 06:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:01 PM IST
सार
रंग पर्व को लेकर चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है और कहा गया है कि अस्पताल में 24 घंटे डाक्टर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पर्याप्त दवाएं रखने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
होली में हुड़दंग के चलते होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शासन स्तर से डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। शासन से मिले निर्देश पर सीएमओ की ओर से सभी डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
त्योहार को देखते हुए डॉक्टर और अन्य स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। फिजिशियन, सर्जन, ऑर्थोपेडिक, आंख और त्वचा रोग विशेषज्ञ अलर्ट रहेंगे। इतना ही नहीं जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी पर छह बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
होली पर्व पर इमरजेंसी में चिकित्सक, कर्मचारियों, दवाओं और मेडिकल उपकरण, एंबुलेंस समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। जरूरत पड़ने पर ईएनटी और स्किन चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस स्टाफ को भी जरूरी हिदायत के साथ निर्धारित प्वाइंट्स पर अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए बेड, दवाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस चालकों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिया है।
मरीजों को भर्ती करने के लिए सीएचसी में छह-छह जबकि जिला अस्पताल 10 बेड की अलग से व्यवस्था रहेगी। किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंसों को अपने निर्धारित स्पॉट पर अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।होली पर अस्पतालों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं राउंड द क्लॉक अलर्ट रहेंगी। इसके लिए डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर स्टेशन नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। जिले के सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।
इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता के लिए ईएनटी, फिजीशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा ईएनटी और नेत्र सर्जन ऑन कॉल भी परामर्श देंगे..डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ।