फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctors who extort money in the name of treatment will be punished

Azamgarh News: इलाज के नाम पर वसूली करने वाले डॉक्टरों पर कसेगी नकेल

Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors who extort money in the name of treatment will be punished
जिला अस्पताल प्रशासन यहां तैनात डॉक्टरों की नकेल कसने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए दलालों व प्राइवेट एंबुलेंसों को अस्पताल के बाहर करने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रभारी एसआईसी ने बलरामपुर पुलिस चौकी को पत्र लिख कर अस्पताल में घूमने वाले दलालों व खड़ी रहने वाली प्राइवेट एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इतना ही नहीं आपरेशन आदि के नाम पर मरीजों से धन उगाही करने वाले डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की शह पर दलाल चांदी काट रहे हैं। यह दलाल मरीजों को बरगला कर अपने चहेते मेडिकल हालों से दवा दिलाते हैं तो वहीं रेफर किए जाने की स्थिति में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों पर भी ले जाते है। बड़ी बात तो यह है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के लिए भी यह दलाल एजेंट का काम करते है। आए दिन अस्पताल में ऐसी शिकायतों को प्रभारी एसआईसी ने गंभीरता से लिया है और लगाम लगाने की बात कही है। प्रभारी एसआईसी डॉ. रीता दुबे ने बताया कि डॉक्टरों के पैसा मांगे जाने की अभी तक कोई लिखित शिकायत हीं मिली है। वहीं जहां तक अस्पताल परिसर में दलालों व प्राइवेट एंबुलेंसों के मौजूदगी की बात है तो इस बाबत चौकी प्रभारी बलरामपुर को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed