फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctors of Mandal Hospital also become corona positive

आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल का डॉक्टर भी हुआ कोरोना पॉजिटिव,मंडलीय अस्पताल में हैं सीनियर कंसलटेंट फिजीशियन

Tue, 26 May 2020 06:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 26 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Doctors of Mandal Hospital also become corona positive
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

कोरोना संक्रमण ने आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। यहां के आइसोलेशन वार्ड में तैनात एक डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इसे लेकर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। जनपद में किसी चिकित्सक के संक्रमित होने का ये पहला मामला है। वहीं, स्वस्थ्य विभाग अब पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों के सैंपलिंग की योजना तैयार कर रहा है। पॉजिटिव आए डॉक्टर को राजकीय मेडिकल कालेज में आईसोलेट करा दिया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल परिसर में आठ बेड के आईसोलेशन वार्ड (एल-2 हास्पिटल) की व्यवस्था की गई है। इसका नोडल डॉ. मुकेश को बनाया गया है। वहीं कई अन्य डॉक्टरों को इस वार्ड में तैनात किया गया है। इन्हीं डॉक्टरों में शामिल सीनियर फिजीशियन की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के बाद तो अस्पताल परिसर में जैसे हड़कंप सा मच गया। कहा जा रहा है कि डॉक्टरों ने बैठक कर अपनी रणनीति भी तय की, लेकिन किसी ने अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया। वहीं अस्पताल प्रशासन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के चिकित्सक को राजकीय मेडिकल कालेज में आईसोलेट करा दिया है। इसके साथ ही उनकं संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैपलिंग की तैयारी भी की जाने लगी है। पूरे अस्पताल में मंगलवार को हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से आइसोलेशन सेंटर हटाने की योजना

प्रभारी एसआइसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील नहीं किया जाएगा, लेकिन पूरे परिसर की बेहतर ढंग से सेनेटाइजेशन की कवायद शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही डॉ. आरआर श्रीवास्तव के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। हमारा प्रयास है कि जिला अस्पताल से कोविड मरीजों को हटा दिया जाए। ताकि आम मरीज बिना किसी भय के यहां आकर अपना इलाज करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed