फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctors did not arrive at Kolhukhar CHC till 9 am, patients are upset

Azamgarh News: निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not arrive at Kolhukhar CHC till 9 am, patients are upset
आजमगढ़। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में सभा की। निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग करते हुए सरकार और प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार, प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निजीकरण करने फैसला किया गया है। यह फैसला प्रदेश के आम उपभोक्ताओं, छात्रों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इंजीनियर विक्रम वीर सिंह ने कहा कि निजीकरण किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव ने निजीकरण के विरुद्ध आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए हुंकार भरी। जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सचिव रमाकांत यादव ने कहा कि अब संघर्ष निर्णायक मोड़ पर आ पहुंचा है और अगर निजीकरण का फैसला सरकार, पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने वापस नहीं लिया तो सभी अधिकारी, कर्मचारी जेल जाने के लिए तैयार हैं। अध्यक्षता इंजीनियर उपेंद्र नाथ चौरसिया, संचालन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। सभा में इंजी. संदीप चंद्रा, राजू कुमार, एसएन सिंह, हेमंत यादव, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed