फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor will be vocal against torture

ज्यादती के खिलाफ मुखर होंगे डाक्टर

Mon, 04 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 04 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Doctor will be vocal against torture
उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों का मानसिक शोषण ही नहीं, अब उन पर ज्यादती होने लगी है। इसे देखते हुए आईएमए यूपी के पास अब आंदोलन के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उक्त बातें आईएमए के  अध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव ने रविवार को मिशन अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में डा. रोहित गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी रिहा हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ उपयुक्त मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस ने आंदोलन में शामिल चिकित्सक पर केस दर्ज किया गया।, जिसे तुरंत हटाया जाए और केस को दुबारा परिशोधित कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


गाजीपुर में डा. राजेश सिंह और पत्नी अनुपमा सिंह पर दर्ज एफआईआर को तुरंत हटाया जाए। कानपुर की डा. आरती लाल चंदानी का निलंबन तत्काल रोका जाए आदि मांगों को लेकर संगठन ने आठ मई को आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आठ मई को आईएमए के सभी चिकित्सक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन जुलूस निकाला जाएगा, जो गांधी प्रतिमा से निकलकर कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पहुंचेगा। जहां चिकित्सकों द्वारा धरना दिया जाएगा। इसके बाद मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।


इस मौके पर सचिव डा. अशोक सिंह, डा. अमित सिंह, डा. नंदलाल यादव, डा. हेमबाला यादव, डा. स्वास्ति सिंह, डा. विपिन यादव, डा. एके सिंह, डा. आरएस यादव, डा. अफजाल, डा. अजीत पांडेय, डा. अंशुमान राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed