फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor threatened for false investigation report, two named

Azamgarh News: जांच रिपोर्ट को गलत बताते पर डॉक्टर को धमकी, दो नामजद

Sat, 13 Jan 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Doctor threatened for false investigation report, two named
जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को बृहस्पतिवार को पैथालॉजी संचालक व उसके साथी ने ओपीडी में घुस कर गालियां दी और स्थानांतरण करा देने की धमकी दी। पैथालॉजी सेंटर की एक जांच रिपोर्ट को डॉक्टर द्वारा गलत बताए जाने पर पैथालॉजी संचालक व सहयोगी डॉक्टर पर भड़के थे। डॉक्टर ने दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एमडी मेडिसिन के पद पर डॉ. चंद्रप्रकाश राय की तैनाती है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वे अपनी ओपीडी में बैठे थे। इसी दौरान मुन्नी नाम की एक मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेकर आई, जिसे पूर्व में जीबीपी जांच कराकर आने को कहा था। यह जांच जिला अस्पताल में नहीं होती है। इसके चलते मेडिकल काॅलेज में जांच कराने को पर्ची पर लिखा था। बृहस्पतिवार को मुन्नी एक प्राइवेट पैथालॉजी की जांच रिपोर्ट लेकर उनके पास आई, जिसे देखने से ही रिपोर्ट गलत व फर्जी लग रही थी। मरीज को रिपोर्ट गलत होने की बात बता दी गई। यह बात जब प्राइवेट पैथालॉजी वालों को पता चली तो संचालक सनी अपने सहयोगी मधुर श्रीवास्तव के साथ उनकी ओपीडी में आकर धमकाने लगा। इस दौरान उन लोगों ने गाली-गलौज करने के साथ ही स्थानांतरित करा दिए जाने की धमकी भी दी। इनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूर्व में भी इनके द्वारा ऐसी कवायद की जा चुकी है। इसकी सूचना हर बार एसआईसी को दी गई। डॉ. चंद्र प्रकाश राय की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पैथालॉजी संचालक सनी व उनके सहयोगी मधुर श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

दलालों के चलते आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं
जिला अस्पताल में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इसके पीछे कारण जिला अस्पताल में पैथालॉजी सेंटरों व मेडिकल हाल संचालकों के दलालों का वर्चस्व है। अस्पताल में हर समय दलाल सक्रिय रहते हैं। कुछ को तो जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टराें द्वारा ही प्रश्रय दिया गया है। कई बार मरीज को अपने सेंटर से दवा दिलाने अथवा जांच कराने को लेकर यह दलाल आपस में भी मार कर चुके हैं। इसके बाद भी इन पर लगाम लगाने में अस्पताल प्रशासन सफल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed