फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor missing from District Hospital's OPD, patients are worried

जिला अस्पताल आजमगढ़ की ओपीडी से डॉक्टर लापता, मरीज हो रहे परेशान

Mon, 07 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Doctor missing from District Hospital's OPD, patients are worried
जिला अस्पताल में बंद डा. की ओपीडी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से ही लचर हुई जिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था अब तक सुधार नही सकी है। ओपीडी में डॉक्टर बैठ नही रहे है जिसके चलते मरीजो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में न तो कोई फिजिशियन था न ही सर्जन ही उपस्थित रहा। जिसके चलते दूर दराज से आये मरीजों को बैरंग वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी कमरा 8 में डॉ आरके कुशवाहा, 9 में डॉ विमलेश, 14 में डॉ मुकेश जायसवाल अनुपस्थित रहे। इन डॉक्टरों की ओपीडी के बाहर मरीज सुबह 8 बजे से ही नंबर लगाए थे लेकिन अस्पताल प्रशासन उन्हें ये भी नही बात सका कि डॉक्टर नही आएंगे। ओपीडी कमर नंबर 7 भी बंद था। यहां डॉ आशुतोष और डॉ पासवान बैठते है लेकिन सोमवार को दोनों अनुपस्थित रहे। इनमे से एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए है। वही कमरा नम्बर 14 की ओपीडी डॉ सुबास सिंह की है जो 2 माह से अस्पताल नही आये है। कमरा नम्बर 19 सर्जन कक्ष है इसमें चार डॉक्टरों की तैनाती है लेकिन सोमवार को यहां कोई नही था। कमरा नंबर 20 बच्चो की ओपीडी है। यहां भी मात्र डॉ विमल मौजूद रहे। डॉ अजीजी एक माह से गायब है। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहे अर्थो सेक्शन का भी बुरा हाल रहा। यहां भी मरीजो की भीड़ रही पर मात्र एक डॉक्टर ही डयूटी पर थे। जिला अस्पताल की इस लचर व्यवस्था का जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन ही है। वही शासन प्रशासन भी डॉक्टरों की लापरवाही पर ध्यान नही दे रहा है। जिसके चलते ही जिला अस्पताल के डॉक्टर कोरोना काल की शुरुवात से ही भागे भागे फिर रहे है। अस्पताल में मरीज देखने पर इन्हें कोरोना का डर सता रहा है और प्राइवेट प्रैक्टिस करते समय कोरोना का डर नही लग रहा है।
विज्ञापन

सभी डॉक्टर कर रहे प्राइवेट प्रैक्टिस
आजमगढ़। सरकारी डॉक्टर अस्पताल के मरीजो की बेहतर देखभाल और इलाज करे इसके लिए सरकार वेतन के साथ नॉन पीपी भत्ता भी देती है। इसके बाद भी सभी कही न कही पीपी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई डॉक्टर मेडिकल बोर्ड गए हैं तो कुछ आइसोलेट है। डॉ सुबास सिंह दो माह से अनुपस्थित चल रहे हैं उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। वही डॉ निरंजन 11 बजे तक नही आये तो उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। ओपीडी की व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. एसकेजी सिंह, एसआईसी, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में बंद डा.आरके कुश्वाहा की ओपीडी।

जिला अस्पताल में बंद डा.आरके कुश्वाहा की ओपीडी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed