{"_id":"67dffd567b7d9d21620143c9","slug":"doctor-accused-of-negligence-patient-condition-deteriorated-after-anesthesia-injection-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप ; एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगते ही मरीज की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप ; एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगते ही मरीज की बिगड़ी हालत, मौत
Sun, 23 Mar 2025 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:53 PM IST
सार
एनेस्थिसिया का इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और अस्पताल के सामने शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महराजगंज थाना क्षेत्र के जूड़ाखुर्द में स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले चिकित्सक ने मरीज को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही।महाराजगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी प्रेमनाथ यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि 20 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे जूड़ाखुर्द स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी पत्नी मनीषा यादव (32) के बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती कराया था। पति प्रेमनाथ का आरोप है कि ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सक ने जैसे ही एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया वैसे ही मनीषा की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद चिकित्सक ने स्वायं अपनी गाड़ी से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मनीषा का उपचार चल रहा था कि रविवार को दिन में करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने शव को अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
साथ ही, स्थानीय थाने में चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। मृतका मनीषा एक पुत्र व दो पुत्री की मां थी।
पीड़ित पक्ष की शिकायत मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- विनय कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष महाराजगंज।