फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dobia and underpants dance tells the mind

धोबिया एवं जांघिया नृत्य से मन मोहा

Fri, 21 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dobia and underpants dance tells the mind
समूहन कला संस्थान के तत्वावधान में विलुप्त प्राय: लोक संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'अपनी लोक संस्कृति को जाने-पहचाने' कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले सत्र में 'महक माटी की' प्रस्तुत की गई। जिसमें विलुप्त हो रही लोक संस्कृति धोबिया, कहरउवा एव जांघिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर इन विधाओं की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन


चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज और एएन मेमोरियल स्कूल में प्रदर्शनी एवं धोबिया नृत्य की प्रस्तुति की गई। शुरुआत संजीव पांडेय, दिनेश सिंह सैनी, रमाकांत वर्मा, धु्रवचंद मौर्य और दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जीवन राम और साथियों ने पारंपरिक धोबिया नृत्य की लुभावनी प्रस्तुति दी। इस नृत्य में नर्तक और एक लिल्ली घोड़ी के साथ नृत्य करने वाले कलाकार और वादक वृंद की भूमिका भी अहम दिखी।
विज्ञापन


अपने पारंपरिक परिधान घाघरा, पैजामा, पगड़ी के साथ कलाकार खूब जमे, वहीं वाद्य यंत्रों में पखावज, कसावर, ड़ेढ़ताल, मजीरा, कमर मे बधीं घंटियां रणसिंहा ने आकर्षण और कौतूहल के साथ-साथ धोबिया नृत्य के पारंपरिक स्वरुप को प्रस्तुत किया। जीवन राम के साथ कलाकारों में रामजनम, नंदू, विजय, राकेश, लौटू, सोनू, अजय, लल्लन आदि ने सराहनीय प्रदर्शन किया। उधर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने धोबिया, कहरउवा एव जांघिया नृत्य की कई जानकारियां  प्राप्त की। संस्था के निदेशक राजकुमार शाह ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का प्रबंधन अजय उपाध्याय और संचालन संजीव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed