फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not share OTP even when asked by anyone

Azamgarh News: किसी के पूछने पर भी ओटीपी शेयर न करें

Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Do not share OTP even when asked by anyone
क्षेत्र के धनहुंआ स्थित एसकेडी विद्या मन्दिर में बुधवार को साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की गंभीरता और इससे बचाव के उपाय बताए गए। क्राइम इंस्पेक्टर निशात जमां खां ने कहा कि साइबर अपराधी रोज नये नये हथकंडे अपनाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। कुछ सावधानियां अपनाकर इनसे बच सकते हैं। अधिकांश घटनाएं मोबाइल पर आए लिंक और ओटीपी शेयर करने से होती हैं। अपराधी बैंक का कर्मचारी बनकर लोगों को अपनी बात में उलझाकर आसानी से ओटीपी ले लेते हैं। जबकि लोगों को यह जानना चाहिए कि बैंक का कोई कर्मचारी कभी भी ओटीपी नहीं मांगता है। ऐसे में कभी फोन पर किसी के भी पूछने पर ओटीपी न शेयर करें। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि अपराध करने का तरीका दिनोंदिन हाइटेक होता जा रहा है। आज के टेक्नोलाजी वाले युग में सावधानी बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य रामजी चौहान ने भी विचार रखे। इस मौके पर श्रीकान्त सिंह, विनीत सिंह, योगेंद्र, पीके, दीपक, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed