फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not make toilets worrisome

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौचमुक्त बनाना है।

Sun, 18 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Do not make toilets worrisome
शौचालय न बनवाना चिंताजनक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौचमुक्त बनाना है। इसके लिए पात्र परिवारों को सरकार धनराशि भी दे रही है। समाज में कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने संपन्न होने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाया है। यह चिंता का विषय है। ये बातें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने राहुल प्रेक्षागृह में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन



पल्हनी, सठियांव, जहानागंज, तहबरपुर के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिले के सभी गांवों को दो अक्टूबर 2018 तक खुले में शौचमुक्त बनाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के 2011 जनगणना के आधार पर पात्र परिवारों को सरकार शौचालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराती है लेकिन समाज के धनी वर्ग के कुछ लोगों ने भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया है जो चिंताजनक है। इसके लिए उन्हें पर्याप्त जागरूकता प्रदान करने की आवश्यकता हैै। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे क्षेत्रीय लोगों में जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी जीतेंद्र कुमार मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक तहबरपुर के सुरियाडीह गांव को माडल के रूप में चिह्नित करते हुए स्वच्छता संबंधी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी जनता में जागरूकता के साथ खुले में शौचमुक्त और स्वच्छ भारत केे निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

मौके पर इंद्रमणि त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed