फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM's surprise inspection found 17 employees absent

Azamgarh News: डीएम के औचक निरीक्षण में 17 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
DM's surprise inspection found 17 employees absent
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा मंगलवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एक्स-रे कक्ष, रिपोर्टिंग कक्ष, फिजिशियन कक्ष, फीवर क्लिनिक, हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मी अनूप श्रीवास्तव, ऋषिकेश चौहान, राजू प्रजापति, गौरव कुमार, अफजाल अहमद, सतीश चंद्र पाठक, शैलेंद्र कुमार, शुभम मौर्य, रंजन मिश्रा, डा. स्मृति मिश्रा तथा अनीता यादव के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी सेवा समाप्त कर दी जाए। निरीक्षण के दौरान नियमित कर्मचारी नरेश चंद्र पाल वरिष्ठ सहायक, अविनाश श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक, दिलीप कुमार चौबे वरिष्ठ सहायक, एसएन सिंह प्रधान सहायक तथा सच्चिदानंद सिंह प्रशासनिक अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएम ने पूरे मंडलीय जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया एवं मरीजों के वार्डों में जाकर मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करायें। कोविड के दृष्टिगत कोविड प्रोटोकाल का पालन कराएं। यदि चिकित्सक द्वारा बाहर से किसी भी मरीज को दवाइयां लिखी जाती हैं तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डा. आईएन तिवारी, एसआईसी डा. एलजे यादव सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed