फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dm took action against cdpo

12 सीडीपीओ, दो एबीआरसी का रोका वेतन

Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने दायित्व का निर्वहन न करने वाले 12 सीडीपीओ का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनपद की दस विधानसभा में 3461 बूथ बनाए गए हैं। विकास खंडवार निर्धारित प्रारूप पर मतदाता सूची में 18 वर्ष के नवयुवकों और मतदाता सूची में छूटे हुए महिलाओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विकास खंडवार समीक्षा में पाया गया कि अतरौलिया, कोयलसा, महराजगंज, बिलरियागंज, आजमतगढ़, हरैया, जहानागंज, पल्हनी, मिर्जापुर, फूलपुर, मार्टिनगंज और लालगंज में तैनात सीडीपीओ ने इस अहम कार्य में उदासीनता बरती है। मतदाता सूची के कार्यो में अपने दायित्व का निर्वहन न करने पर उन्होंने इनके वेतन को रोकने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज राजेश चतुर्वेदी, पल्हनी की सीमा गौतम के बैठक में भाग न लेने पर वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सौंपे गए कार्यों को समय से पूरा करें।
विज्ञापन


यदि एक जगह से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट में तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि युवा वोटरों और छूटी हुई महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में फार्म छह भरवा कर जोडे़ं। इसके साथ जो अपात्र हैं उनके नाम को भी वोटर लिस्ट से काट दें। वोटर लिस्ट आनलाइन भी है। कोई भी व्यक्ति देख सकता है यदि नाम छूट गया है या नाम जुड़वाना है तो फार्म छह भरकर नाम जुड़वा सकता है। मौके पर अरविंद कुमार आईएएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंश यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed