फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM, SP visited the flood affected area

Azamgarh News: डीएम, एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Thu, 10 Aug 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM, SP visited the flood affected area
डीएम विशाल भारद्वाज एवं एसपी अनुराग आर्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और वहां की स्थिति की जानकारी हासिल की। वहीं सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाजीपुर में राहत चौपाल लगा कर क्षेत्रवासियों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आपदा के समय प्रबंधन, बचाव व राहत के लिए जागरूक किया। आपदा विशेषज्ञ डा. चंदन कुमार ने आपदा में क्या करें क्या ना करें पर विस्तृत प्रकाश डाला। चौपाल में वज्रपात से बचाव के लिए सुरक्षा के उपाय व सलाह दी गई। कहा गया कि ग्रामीण दामिनी, आपदा प्रहरी व सचेत एप को मोबाइल में डाउनलोड करें जो 20 से 40 किमी की परिधि में आकाशीय बिजली को 10 मिनट पूर्व एलर्ट करेगा।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सर्पदंश, आकाशीय बिजली व नाव पलटने की आपदा के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बाढ़ खंड अभियंता धनंजय कुमार में बाढ़ से बचाव की तैयारी व कार्य के सम्बन्ध में लोगों को बताया। सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने बताया कि 30 लीटर पानी में एक क्लोरीन की टेबलेट डालकर पानी को स्वच्छ करें। इससे पेट का रोगों में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके सिंह ने पशुओं के टीकाकरण व गला घाेंटू के लक्षण तथा बीमार पशुओं को स्वस्थ पशु से अलग रखने के साथ ही एंबुलेंस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1962 पर काल करने पर आपके पशुओं का ईलाज आपके द्वार पर ही सम्भव है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व वितरण की जानकारी दी। इस दौरान विधायक डा. एचएन सिंह पटेल ने बेलहिया ढा़ला व हाजीपुर गोला पुल के निर्माण के सम्बन्ध में अवगत कराया।

इसके बाद डीएम ने नव निर्माणाधीन हाजीपुर गोला पुल का निरीक्षण किया और पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंता को तकनीकी सलाह के लिए निर्देशित किया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर व आपदा के समय बाढ़ चौकी पर अनुभवी सिपाहियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस दौरान एसपी ग्रामीण अरुण दीक्षित, सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला, रौनापार थाना प्रभारी रामप्रसाद बिंद, बीडीओ श्वेतांक सिंह, रविता राव, एसडीएम राजकुमार कुमार बैठा आदि उपस्थित थे। संचालन एसडीएम सगड़ी अतुल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed