{"_id":"b3eb433613bba8bea75c04eb3fbef0bb","slug":"dm-office-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों ने हड़ताल के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने के बाद कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों पुुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा भत्ता, दैनिक वेतनभोगी, सामयिक और वर्कचार्ज के कर्मचारियों के सेवाओं केे जोड़कर लाभ देने जैसी मांगों को लेकर यह धरना दिया गया। इसके बाद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
इसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन के रास्ते पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह ने कहा कि यदि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो परिषद द्वारा प्रस्तावित 23 फरवरी 2016 को घोषित बेमियादी हड़ताल में संग्रह कार्य बंद करते हुए सरकार के खजाने को खाली करने का कार्य संग्रह अमीन करेंगे।
विज्ञापन
मातृ शिशु महिला कल्याण की अध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इस मौके पर विक्रम राम, संजय पांडेय, गजानंद, श्याम नरायन यादव, ब्रह्मचारी राय, रामध्यान यादव, अनिल सिंह उपस्थित थे।