{"_id":"93c80c286706138e49165b5177f12e05","slug":"dm-landed-sewer-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई को उतरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई को उतरे डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सुहास एलवाई ने बुधवार को मंडल कारागार के सामने जर्जर हो चुके आरक्षी आवास में जल जमाव का जायजा लिया। डीएम के निर्देश पर नगरपालिका ने दो जेसीबी और मजदूरों को लगाकर जाम पड़े नाले की सफाई के साथ सड़क किनारे की सफाई कराई।
बताते चलें कि मंडल कारागार के सामने स्थित बंधे पर पीडब्ल्यूडी ने तीन चार माह पूर्व सड़क का निर्माण कराया था। निर्माण के कुछ दिनों बाद हुई बारिश में पानी की निकास के लिए बने नाले के पास सड़क धंस गई। लाहात यह रहा कि मलबे के कारण पूरा नाला बंद हो गया।
मंडल कारागार के सामने बने आरक्षी आवास के घरों में पानी घुसने लगा। नगरपालिका से कई बार की शिकायत के बाद बंधे पर एक इंजन पानी की निकासी के लिए लगा दिया गया। लेकिन जैसे ही इंजन बंद होता, नाले का गंदा पानी आरक्षियों के आवास में जमा हो जाता था।
विज्ञापन
बुधवार को जिला जज के साथ जब जिलाधिकारी सुहास एलवाई मंडल कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे तो आरक्षियों ने उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। डीएम ने मौके पर जाकर हालात देखी और नगरपालिका को निर्देश दिया।