फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspects L-3 hospital, says treat patients under full protocol

डीएम ने एल-3 अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा मरीजों का इलाज पूरे प्रोटोकाल के तहत करें

Mon, 01 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
DM inspects L-3 hospital, says treat patients under full protocol
एल-3 अस्पताल के समकक्ष मेडिकल कालेज चक्रपानपुर (पीजीआई) के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों स - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार और एसपी त्रिवेणी सिंह ने सोमवार को एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का निरीक्षण किया। इसमें आजमगढ़ के 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती थे जिसमें एक मरीज आईसीयू में था, शेष मरीज की हालत ठीक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आईसीयू में भर्ती मरीज खरिहानी क्षेत्र का है। उसे कुछ परेशानी है। दो मरीजों से बातचीत की गई। मरीजों ने बताया कि उन्हें डाक्टरों व स्टाफ का सहयोग मिल रहा है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि 59 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 30 मरीजों का सैंपल दूसरी बार जांच के लिए गोरखपुर लैब में भेजा गया है। डीएम ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को निर्देश दिये कि मरीजों का उपचार प्रोटोकाल के अनुसार कराना सुनिश्चित करें और जो अनुमन्य सुविधाएं हैं, उन्हें उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। एसडीएम सदर राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो मरीजों की दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में उपचाराधीन दो मरीजों की जांच रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। अब दो दिन बाद इनकी तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के साथ किशोर को दे दी थी छुट्टी, अब रिपोर्ट पॉजिटिव
आजमगढ़। मेंहनगर के भीटी में एक परिवार के कुछ समय पहले मेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया था। ये परिवार मुंबई से आया था। इसमें एक 16 साल का किशोर भी था। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 31 मई को इन लोगों को मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार को किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसको फिर से लेने के लिए एंबुलेंस पहुंची और उसे आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed