फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM Inspected of the city

जिलाधिकारी ने किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण

Mon, 02 Feb 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Feb 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
 DM Inspected of the city
नगर के चौराहों का जीर्णोद्धार होगा। उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा। बिजली के खंभों को किनारे कर नालियां और फुटपाथ ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। ऐसे दुकानदार और लोग जिन्होंने सड़क किनारे कब्जा कर रखा है, उन्हें अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर हटाया जाएगा।

यह जानकारी जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दी। रविवार को उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण करने के बाद अधिकारियों को इस बाबत दिशा निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी रविवार को पहलवान मूर्ति तिराहे, सर्फुद्दीनपुर तिराहे, रेलवे स्टेशन तिराहे, मंडी चौराहा बेलइसा, बेलइसा-मूसेपुर तिराहे, छतवारा-सिधारी हाइडिल चौराहे, बैठौली बाईपास-हाफिजपुर चौराहे, जुनेदगंज चौराहे से भंवरनाथ चौराहे, करतालपुर बाईपास से बवाली मोड़ चौराहे सहित कई अन्य मुहल्लों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहलवान मूर्ति तिराहे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिनेश कुमार और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी राम को सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों को नाली के पीछे करने को कहा ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहलवान मूर्ति के अगल-बगल के स्थान को आकर्षक ढंग से बनवाने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह को निर्देश दिया।

 यही नहीं, उन्होंने सर्फुद्दीनपुर तिराहे पर मौजूद बिजली और हाईमास्ट लैंप के पोल को नाली के  पीछे करने, वहां लगी होर्डिग्सि़ को भी हटाने को कहा।

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन तिराहे पर बजबजाती नाली दुरुस्त करने, ट्रांसफार्मर पीछे हटाने, सड़क किनारे लगे पेड़ काटने के साथ ही होर्डिग्सि़ हटाने का निर्देश दिया।

 उन्होंने मंडी चौराहा बेलइसा को आकर्षक बनाने के लिए सड़कों को चौड़ा करने, नाली के ऊपर स्लैब बनाने व विद्युत पोल और हाई मास्क पोल को पीछे करने तथा सड़क चौड़ी करने में बाधक बने पेड़ काटने, हाईडिल चौराहे पर बना पुलिस बूथ हटाने, विद्युत पोल पीछे करने, नाली व सड़क को चौड़ा करने और फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया।

डीएम ने हाफिजपुर चौराहे पर फव्वारा लगाने, जुनेदगंज चौराहे के अगल-बगल की सड़कों को चौड़ा करने तथा चौराहे का जीर्णोद्धार करने को कहा।

इसी क्रम में उन्होंने भवरनाथ चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को पीछे करने और करताल बाईपास पर अनाधिकृत रूप से चल रही दुकानों को हटाने को कहा।

डीएम ने मातहतों को प्रथम चरण में इस कार्य को अभियान के रूप में चलाने को कहा। साथ ही दूसरा चरण तीन माह बाद शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऐतिहासिक शहर है।


इसे साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से भी सहयोग मांगा। निरीक्षण के समय डीएम के साथ एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग अनिरुद्ध पांडेय, एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद, एसडीओ विद्युत मनीष कुमार निषाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed