फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM got the verification of SST and FST teams done by phone

अनुपस्थित व फोन न उठाने वालों से स्पष्टीकरण लेकर एफआईआर का निर्देश

Thu, 24 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
DM got the verification of SST and FST teams done by phone
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम के माध्यम से फोन के जरिये एसएसटी एवं एफएसटी टीमों का सत्यापन कराया। उन्होंने अनुपस्थित मिले एवं फोन न उठाने पर टीमों के प्रभारी एवं ड्यूटी में तैनात अन्य कर्मचारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

कन्ट्रोल रूम द्वारा 347-आजमगढ़ विधान सभा क्षेत्र के एसएसटी प्रभारी राजेश कुमार, निजामाबाद विधान सभा के एसएसटी प्रभारी जर्रार अहमद, मुबारकपुर के एसएसटी प्रभारी ब्रम्ह प्रकाश, लालगंज विधान सभा के एसएसटी प्रभारी रविंद्र कुमार पांडेय, मेंहनगर विधान सभा के एसएसटी प्रभारी कैलाश नाथ राय, फूलपुर पवई विधान सभा के एसएसटी प्रभारी सुरेश चंद्र उपाध्याय को फोन करने पर अनुपस्थित मिले। एसएसटी टीम प्रभारी सगड़ी अजीत प्रताप सिंह, मुबारकपुर दिनेश कुमार, ओबैदुर्रहमान, आजमगढ़ अरूण कुमार सोनकर, निजामाबाद हनुमान यादव, दीदारगंज शैलेश सिंह, मेंहनगर अजय कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले।इसी प्रकार आजमगढ़ एफएसटी अतरौलिया अखिलेश कुमार द्विवेदी एवं विनीत कुमार सिंह, गोपालुपर विपिन चंद अस्थाना, सगड़ी पंकज सिंह, संजय कुमार यादव, मुबारकपुर खालिद हसन अंसारी, आजमगढ़ शैलेंद्र प्रताप, निजामाबाद डा. सुनील कुमार मिश्रा, लालगंज डा. द्विवेंद प्रताप सिंह, एफएसटी मेंहनगर सैयद ताहिर हुसैन एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण लेकर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed