फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM gave instructions to PWD to level the ground

डीएम ने ग्राउंड को समतल करने के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to PWD to level the ground
विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कर्मचारियों की रवानगी श्री दुर्गा पीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर से होगी जबकि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम में रखी जाएंगी। डीएम अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग से मैदान को समतल करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चंडेश्वर महाविद्यालय में कर्मचारियों के वाहनों व ड्यूटी में लगे बड़े वाहनों के पार्किंग के लिए चयनित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान को समतल करने का निर्देश दिया। नाले को मिट्टी डालकर समतल करने को कहा। कहा कि यह भी ध्यान रखें नाले में दलदल न हो। कर्मचारियों के प्रवेश व निकास द्वारों पर स्पष्ट तौर पर विवरण लिखा होना चाहिए। उसे समय रहते ही प्रिंट करा लें। उन्होंने सफाईकर्मियों से विशेष अभियान चलाकर परिसर को साफ करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बेलइसा स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईवीएम मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को निर्देश दिया की पूरी एफसीआई गोदाम परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे परिसर में मेन रोड से लेकर कमरे तक एक निर्धारित दूरी पर हाइलोजन लाइट लगाई जाए।कहा कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए। जिलाधिकारी ने नगरपालिका व विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि लटकने वाले तारों एवं हाइलोजन लाइटों को समय से ठीक करा लें। निरीक्षण के दौरान एडीएम वि.रा. आजाद भगत सिंह, एडिशनल एसपी, उप जिलाधिकारी सदर, एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी अभियंता, जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed