फोटो संख्या....सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय का बृहस्पतिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में जगह-जगह गंदगी व दुर्व्यवस्था देख डीएम भड़क उठे और प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यार्थियों से मिलकर व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी ली।
डीएम एनपी सिंह बृहस्पतिवार को 11:30 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गये। डीएम सबसे पहले पठन-पाठन कक्षों का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद मेस में जाकर वहां भोजन की गुणवत्ता परखी। मेस में दाल, चावल, रोटी व सब्जी बन रहा था। सब्जी की गुणवत्ता में कुछ कमी देखा और सुधार का निर्देश दिया। मेस में जगह-जगह गंदगी थी। यही नहीं हर कोई मेस में चप्पल-जूता पहनकर घुस जा रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। खाना बनने वाले स्थान पर जूता पहन कर आना प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। डीएम परिसर का चक्रमण करते हुए बालक व बालिका छात्रावास में भी गए और वहां बच्चों से मिलकर स्कूल में मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूरे परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। निरीक्षण के पश्चात डीएम ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसएन पांडेय, तारा, मरगेटर हंस, सना, मतलूम, प्रहलाद, आशुतोष आदि मौजूद रहे।