फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM expressed displeasure over the pending works of Basic Education Department

Azamgarh News: बेसिक शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 24 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the pending works of Basic Education Department
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के उन्नयन के लिए 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में बालिकाओं के लिए छात्रावास, एकेडमिक ब्लॉक और कंप्यूटर लैब निर्माण जैसे कार्यों को पूर्ण गति से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं उप्र राज्य निर्माण निगम और श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड की कार्यशैली व धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसए को तत्काल नोटिस जारी करने और एक महीने में अपेक्षित प्रगति न होने पर यूपी सीएलडीएफ को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय और मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर भी नाराजगी जताई और बीएसए को शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने अविद्युतीकृत विद्यालयों में विद्युत संयोजन और परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाले हाई टेंशन तारों को हटाने के लिए बीएसए को विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आधार के अभाव में डीबीटी सुविधा से वंचित बच्चों के लिए डीएम ने प्रत्येक दशा में आधार बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को प्रधान और प्रधानाध्यापकों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाने का आदेश दिया। आरटीई के तहत चयनित छात्र-छात्राओं की पात्रता निर्धारित मापदंडों के अनुसार जांचने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों में नामांकन के आधार पर मिड डे मील न बनने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भ्रमण कर नामांकन सत्यापन करने को कहा। साथ ही, डीआईओएस और बीएसए को आपसी समन्वय के साथ बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला बीएसए राजीव पाठक, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत, खंड शिक्षा अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed