फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM and SP offices are also defaulters of the municipality

Azamgarh News: डीएम और एसपी कार्यालय भी नगर पालिका के बकायेदार

Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
DM and SP offices are also defaulters of the municipality
आजमगढ़। नगर पालिका अपने क्षेत्र के बाशिंदों को सुविधाएं मुहैया कराती है लोग गृह कर और जल कर जमा करने में लापरवाही बरतते हैं। नगर पालिका की सूची देखें तो डीएम, एसपी और सीडीओ कार्यालय भी बड़े बकायेदारों में शामिल हैं। बकाया कर वसूली के लिए आमजन को तो समय-समय पर नोटिस जारी किया जाता है लेकिन सरकारी विभागों पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। यही वजह है कि कर का बोझ बढ़ता जा रहा है।नगर पालिका के अफसर अक्सर बजट न होने के कारण विकास कार्य कराने में असमर्थता जताते रहते हैं। वहीं, जिले के सरकारी कार्यालयों पर लाखों रुपये का कर बकाया है, जिसकी वसूली नहीं की जा रही है। जिले के 24 बड़े बकाएदारों की सूची पर आठ सरकारी कार्यालय शामिल हैं। सिविल लाइन स्थित दूरदर्शन का कार्यालय नगर पालिका का सबसे बड़ा बकायेदार है। इस पर 12 लाख 24 हजार रुपये का गृह कर और जलकर बकाया है। नगर पालिका प्रशासन कर वसूली के लिए आमजन को नोटिस जारी कर रहा है, वहीं लाखों रुपये के बकायेदार सरकारी कार्यालयों पर मेहरबानी दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed