फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM and SP arrived to take stock of the preparations.

डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Sat, 31 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
 DM and SP arrived to take stock of the preparations.
सपा मुखिया एवं सांसद सदर क्षेत्र आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव के छह फरवरी को
विज्ञापन
आगमन को लेकर शुक्रवार को चीनी मिल सठियांव में अधिकारियों का जमावड़ा हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड सहित सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब जिलाधिकारी सुहास एलवाई और नवागत एसपी आकाश कुलहरि दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव पहुंचे। उन्होंने वहां हेलिपैड बनाने, गाड़ियों की पार्किंग, जनता के बैठने आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने चीनी मिल तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, नवागत एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एडिशनल एसपी विनोद कुमार, सीओ सदर अविनाश चंद पांडेय, एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद, डीपीआरओ आरएस चौधरी, जल निगम एक्ससीएन एसके सिंह यादव, चीनी मिल महाप्रबंधक राम बचन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री वितरित करेंगे परिचय पत्र ः सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह फरवरी को जनपद आगमन के दौरान सठियांव चीनी मिल में समाजवादी पेंशन योजना की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा समाजवादी पेंशन योजना के पांच सौ लाभार्थियों में परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा।

लाभार्थियों में समाजवादी पेंशन योजना का परिचय पत्र वितरण के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि इस योजना के तहत जनपद से 75 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है। योजना के तहत 15500 परिचय पत्र समाज कल्याण विभाग में पहुंच चुकेे हैं।


इस योजना के तहत लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी 15500 परिचय पत्र हमें प्राप्त हुए हैं। इनमें से पांच सौ लाभार्थियों को छह फरवरी को मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिचय पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed