{"_id":"5814eabb4f1c1b1f66bc1d38","slug":"diwali-is-the-smallest-city-bristles","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी दिवाली पर जगमग हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दिवाली पर जगमग हुआ शहर
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर नगर में झालरों से सजे घर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में शनिवार को छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। हालांकि छोटी दीपावली पर दीप कुछ देर के लिए ही जले। लेकिन पूरा नगर क्षेत्र रोशनी में डूब गया। बताते चलें कि विगत वर्षों में चाइनीज झालरों का प्रयोग होने से धनतेरस से ही लोगों घर रोशन होने लगते थे। लेकिन इस बार चाइनीज झालरों का प्रयोग कम होने से इक्का-दुक्का घरों पर ही झालर लगी दिखाई दे रही है।
वहीं इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। लोगों की मांग को देखते हुए इस बार कुछ दुकानदारों ने काफी मात्रा में चाइनीज झालरों को मंगाया था लेकिन बहिष्कार के कारण इस बार उनकी झालरें दूकान की शोभा बढ़ा रही है। इक्का दुक्का ग्राहक चाइनीज झालर की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। शनिवार की सुबह से ही घर की साफ-सफाई में जुटे लोग कार्य पूरा होने के बाद शाम को खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े। जिसके कारण चौक क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई।