Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diwali came alive with colors, the girls' rangoli won everyone's hearts

Azamgarh News: रंगों से खिल उठी दीपावली, छात्राओं की रंगोली ने जीता सबका दिल

Sat, 07 Nov 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Diwali came alive with colors, the girls' rangoli won everyone's hearts
जेपीआर सीबीएसई में रंगोली  में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
रानी की सराय। दीपावली के पावन अवसर पर जेपीआर सीबीएसई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। छात्राओं ने अपनी कल्पना और मेहनत से एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाई। रंगोली में लक्ष्मी-गणेश, दीप, शुभ-लाभ, कलश और दीपावली की शुभकामनाओं के मनमोहक चित्र उकेरे, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन

रंगोली बनाने में सुष्मिता प्रजापति, आकांक्षा यादव, सोनाली वर्मा, दीपांजलि गुप्ता, सिमरन यादव, सोनम चौरसिया, प्रिया यादव, शाइस्ता बानो आदि छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी छात्राओं की कलाकारी की शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता राय ने सभी छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जगाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। अंत में सभी छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए प्रबंधक एडवोकेट शैलेष राय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed