Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional Commissioner withheld salaries of two officers asking why did not attend meeting

Azamgarh News: गिरी गाज...दो अफसरों का मंडलायुक्त ने वेतन रोका, पूछा- क्यों नहीं आएं बैठक में; CDO को निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

आजमगढ़ के अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त ने बैठक कर विकास कार्यों और परियोजनाओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी अधिकारियों की जवाबदेही तय है।

विज्ञापन
Divisional Commissioner withheld salaries of two officers asking why did not attend meeting
अपने कार्यालय सभागार में मातहतों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त विवेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: मंडलायुक्त विवेक ने गुरुवार की देर शाम अपने कार्यालय सभागार में मंडल के तीनों जनपदों की एक करोड़ से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं, राजस्व वसूली, राजस्व वादों के निस्तारण और स्थानीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर एडीएम मऊ और ईओ नगर पालिका बिलरियागंज का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि तीनों जनपदों के सीडीओ हर माह 5-5 परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर 20 तारीख तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों को साथ ले जाने को भी अनिवार्य बताया। उन्होंने पाया कि कई कार्यदायी संस्थाएं पोर्टल अपडेट नहीं कर रहीं, जिस पर नाराजगी जताते हुए नियमित मॉनीटरिंग करने और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन के अभाव में पूर्ण परियोजनाओं के हस्तांतरण में हो रही देरी पर उन्होंने बिजली विभाग से समन्वय कर शीघ्र उर्जीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम आजमगढ़ रविन्द्र कुमार ने कहा कि यदि निर्माण घटिया पाए जाते हैं तो उसकी फोटोग्राफी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने खराब क्वालिटी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजस्व वसूली और आरसी मिलान को दें प्राथमिकता
राजस्व समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण हो। त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए गए। कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत में घटिया निर्माण की शिकायत पर मंडलायुक्त ने का कि मानक के विपरीत कार्य पर भुगतान करने वाले ईओ पर विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर डीएम आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, डीएम बलिया मंगला प्रसाद सिंह, डीएम मऊ प्रवीण मिश्र, सीडीओ आजमगढ़ परीक्षित खटाना, सीडीओ बलिया ओजस्वी राज, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, संयुक्त विकास आयुक्त रविशंकर राय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed