फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional commissioner reviews under construction projects costing more than 50 crores

मंडलायुक्त ने की 50 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा

Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner reviews under construction projects costing more than 50 crores
मण्डल के तीनों जिले में 50 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माणकार्यों के साथ ही 50 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने अपने कार्यालय सभागारमें किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरआरएनएसएस-निर्माण खण्ड-2 (पैकफेड) वसी एण्ड डीएस के स्तर पर गत कई माह से कोई प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करतेहुए पूर्व में प्रेषित पत्र के परिप्रेक्ष्य में पुन: शासन को अवगत कराने हेतु उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या को निर्देश दिया।मण्डलायुक्त द्वारा पूर्व मेंदिये गये निर्देश के क्रम में कार्यदायी विभागों द्वारा चालू माह से दिसम्बर तक प्रत्येकमाह में पूर्ण कराये जाने वाले भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण की समीक्षा किया। जिसमे स्पष्टहुआ कि भवन निर्माण कार्य की आजमगढ़ में 159, मऊमें 80 एवं बलिया में 139 परियोजनायें स्वीकृत हैं, जिसमेंसापेक्ष इस माह में आजमगढ़ में 16,मऊ में 6 एवं बलिया में 4, माह अक्तूबर में आजमगढ़ में 22, मऊ में 4 एवं बलिया 13, माहनवम्बर में आजमगढ़ में 3,मऊ में 11 एवं बलिया में 7 तथा दिसम्बरमें आजमगढ़ में 44,मऊ में 15 एवं बलिया में 14 परियोजनाओंको पूर्ण कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क निर्माण कार्यों से सम्बन्धित पीडब्लूडी की आजमगढ़ में 12,मऊ में 21 एवं बलिया में 31 परियोजनायेंतथा ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की आजमगढ़ में 23, मऊमें 3 एवं बलिया में 11 परियोजनायें स्वीकृत हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सितम्बरमें मऊ में 1 एवं बलिया में 2 सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाना है। इसी प्रकारअक्टूबर में आजमगढ़ एवं मऊ में 2-2 कार्य, नवम्बरमें आजमगढ़ में 1 एवं मऊ में 3 तथा दिसम्बर में आजमगढ़, मऊएवं बलिया में क्रमश: 3,6 एवं 19 सड़क निर्माण कार्य पूर्णकराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण अभियन्त्रण विभागद्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के सापेक्ष सितम्बर में आजमगढ़ में 19 एवं मऊ में 1, अक्टूबर में आजमगढ़ में 3 तथा दिसम्बर में आजमगढ़, मऊ एवं बलिया में क्रमश: 1, 2 एवं 11 परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना लक्षित है, जबक माह नवम्बर के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। इसी प्रकार उन्होंने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को भी तत्काल ठीककराने हेतु पीडब्लूडी एवं एनएचएआई को निर्देशित किया। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, उप निदेशक, अर्थएवं संख्या तौकीर हुसैन,मुख्य अभियन्ता, लोनिवि एके मणि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed