फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District will get industrial area, UPCIDA approved

जिले को मिलेगा आद्योगिक क्षेत्र, यूपीसीडा ने दी स्वीकृति

Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
District will get industrial area, UPCIDA approved
आजमगढ़। जनपद के हिस्से एक बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है। जिला उद्योग केंद्र की ओर से स्थल चयन समिति की मुहर के बाद रानी की सराय ब्लाक के गंभीरवन में 45 एकड़ भूमि पर आद्योगिक क्षेत्र लगाने के भेजे गए प्रस्ताव को यूपीसीडा की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही भूमि के पुनर्ग्रहण का प्रस्ताव भी शासन में तलब कर लिया गया है। भूमि आद्योगित क्षेत्र के नाम होने के बाद शासन की ओ से इसकी स्थापना के लिए बजट जारी किया जाएगा। सबकुछ सही रहा तो जनपद के युवाओं के लिए रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

00000000000
दो साल पहले भेजा गया था प्रस्ताव
आजमगढ़। रानी की सराय ब्लाक के गंभीरवन में काफी मात्रा में ग्राम समाज की भूमि पर लोगों की ओर से अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जा कर लिया गया था। पूर्व डीएम सीबी सिंह के समय इन जमीन को फिर से ग्राम सबा के नाम दर्ज कराया गया था। ये जमीन सैकड़ों एकड़ में थीं। इसमें 45 एकड़ भूमि पर आद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

000000000000
यूपीसीडा ने वापस किया था प्रस्ताव
आजमगढ़। कुछ माह पहले यूपीसीडा की ओर से प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया था। इसमें कई कमियों के साथ भूमि को भी कम बताया गया था। साथ ही निर्देश दिए गए थे कि प्रस्ताव को स्थल चयन समिति से अनमोदित कराके प्रस्ताव को दोबारा से भेजा जाए। साथ ही इसके आसपास के किसानों से जमीन खरीदने के लिए रेट और सहमित आदि का भी प्रस्ताव तलब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
उद्योग विभाग ने दोबारा भेजा था प्रस्ताव
आजमगढ़। प्रस्ताव के वापस आने के बाद जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र की ओर से इस पर स्थल चयन सिमति की सहमित ली गई। मानक के अनुसार प्रस्ताव तक दोबारा से यूपीसीडा को भेजा गया था। इसके साथ ही जिलाधिकारी एनपी सिंह की ओर से इसके लिए प्रमुख सचिव से भी बात की गई थी। सचिव ने आश्वासन देने के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के प्रति उद्यमियों की रुचि जानने के निर्देश भी दिए थे।
0000000000000
भूमि पुनर्ग्रहण का मांगा गया प्रस्ताव
आजमगढ़। यूपीसीडा के प्रभारी भूमि अध्यप्ति राकेश झा की ओर से डीएम, उपायुक्त उद्योग और क्षेत्रीय प्रबंधन यूपीसीडा को भेजे पत्र में कहा गया है कि उद्योग विभाग आजमगढ़ की ओर से भेजेर् िगए प्रस्ताव को विचार के बाद अनुमोदित कर दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि गंभीरवन में ग्राम सभा की 45 एक्ड़ भूमि के पुनर्ग्रहण का प्रस्ताव शासन के अविलंब भेजा जाए, ताकि आगे की कार्य किया जा सके।
0000000000000
युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते
आजमगढ़। गंभीरवन की 45 एकड़ भूमि औद्योगिक क्षेत्र के नाम होते ही शासन की ओर से इसकी स्थापना के लिए बजट जारी किया जाएगा। इसके लिए उद्यमियों के लिए प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। उद्योग लगने बाद जनपद के युवाओं को बाहरी जनपदों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। जनपद में ही उन्हें रोजगार उपलब्ध होगा।
00000000000000
गंभीरवन में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए प्रमुख सचिन से बात की गई थी। उन्होंने इसके लिए आश्वासन दिया था। यदि शासन यूपीसीडा की ओर से मंजूरी दी गई है तो युवाओं के लिए खुशखबरी है। भूमि पुनर्ग्रहण का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा।

एनपी सिंह, जिलाधिकारी
00000000000000
यूपीसीडा का पत्र अभी नहीं मिला है, लेकिन फोन पर स्वीकृति की जानकारी मिली है। ये जनपवासियों और युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब शासन की ओर से स्थापना के लिए बजट आदि जारी किया जाएगा। शेष प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
रंजन चतुर्वेदीय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed