फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District's motor training school will join Sarathi app, ban will be imposed on forgery

सारथी एप से जुड़ेंगे जिले के मोटर ट्रेनिंग स्कूल, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Sat, 13 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
District's motor training school will join Sarathi app, ban will be imposed on forgery
आजमगढ़। परिवहन विभाग अब जिले भर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गया है। शहर में संचालित हो रहे सभी पंजीकृत स्कूलों को विभाग के सारथी साफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। यहां से जारी प्रमाणपत्रों को आनलाइन भी किया जाएगा। सारथी साफ्टवेयर से जुड़े स्कूलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आवेदकों को ही आनलाइन सत्यापित प्रमाणपत्रों के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में करीब 12 वाहन पंजीकृत ट्रेनिंग स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका तीन चरणों में सत्यापन कराया जाएगा। पहले चरण में स्कूल में वाहनों में स्थिति, दूसरे में तकनीकी स्थिति को परखा जाएगा। तीसरे चरण में जांच के बाद मानकों पर खरा न उतरने वाले मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूलों के डाटा को सारथी साफ्टवेयर पर आनलाइन फीड करके उन्हें अनुमति जारी कर दी जाएगी। इन स्कूलों में अभी परिवहन विभाग के सभी मानकों का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे अप्रशिक्षत भी वाहन चलाने का प्रमाण पत्र हासिल कर ले रहे हैं। इसके चलते सड़क हादसों की संभावना अधिक रहती है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कई जनपदों में यह व्यवस्था लागू हो गई है। अभी यहां होना होना बाकी है। धीरे-धीरे सभी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। बहुत जल्द ही इसे भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इस नए व्यवस्था से अवैध रूप से संचालित हो रहे संसाधन विहीन ट्रेनिंग स्कूलों पर कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed