फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District President of Congress Teacher's Cell resigned

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Sun, 13 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
District President of Congress Teacher's Cell resigned
कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र के असनी गांव निवासी मदन लाल यादव ने रविवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। रविवार को एक स्कूल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में दो बार वह विधानसभा निजामाबाद के प्रभारी रहे हैं। मैंने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य का निर्वहन किया और इस उम्मीद के साथ कार्य करता रहा कि अवसर आने पर पार्टी मुझे विधानसभा निजामाबाद से प्रत्याशी बनाएगी लेकिन पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया। मुझे विश्वास हो रहा है कि मुझ जैसे ईमानदार कार्यकर्ता की पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी द्वारा किए गए व्यवहार से दुख प्रकट करते हुए अपने सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से अपने कमेटी के सदस्यों के साथ त्यागपत्र देता हूं। इस दौरान उनके समर्थन में कमेटी के सदस्य गुड्डू यादव, पवन पासवान, सुरेंद्र यादव, सुनील पासवान, संतोष यादव, चंद्रजीत यादव, कल्पनाथ यादव, सूर्यजीत यादव, अमलेश यादव, शैलेश गोड़, सुरेश यादव, रामचंद्र यादव, गिरीश चंद यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed