फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District President met the victim in the case of demolition of the house of a party worker.

Azamgarh News: पार्टी कार्यकर्ता का मकान गिराने के मामले में पीड़ित से मिले जिलाध्यक्ष

Thu, 25 Dec 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
District President met the victim in the case of demolition of the house of a party worker.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। हरिहरपुर गांव निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी बृजेश के मकान को एडीए ने मंगलवार भोर में गिरा दिया। इस मामले ने राजनीति को गरमा दिया है। कार्रवाई के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह बुधवार को हरिहरपुर गांव पहुंचे और पीड़ित बृजेश से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मौके पर निरीक्षण और पीड़ित से बातचीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि एडीए की ओर से भाजपा के पदाधिकारी का मकान गिराने पर आपत्ति जताई। जबकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इसमें किस प्रकार की गड़बड़ी थी और इतनी जल्दबाजी में कार्रवाई क्यों की गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एडीए ने पहले नोटिस जारी किया और अगले ही दिन मकान गिरा दिया, जबकि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि निचले स्तर के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सही स्थिति से अवगत नहीं कराया। डीएम से मिलकर उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ध्रुव कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हो या आम नागरिक, कार्रवाई अवश्य होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित बृजेश को मुआवजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी से बातचीत की गई है और पार्टी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह उसके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed