फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Panchayat administration issued tender for seven works done earlier, DM sent report to the government

Azamgarh News: जिला पंचायत प्रशासन ने पूर्व में कराए गए सात कार्यों का जारी कर दिया टेंडर, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Fri, 05 Apr 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat administration issued tender for seven works done earlier, DM sent report to the government
आजमगढ़। जिला पंचायत प्रशासन ने पूर्व में कराए गए सात कार्यों का टेंडर जारी कर दिया। प्रशासनिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इस मामले मेें प्रशासन ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मामले की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने डीएम विशाल भारद्वाज से की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ परीक्षित खटाना ने नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रशासनिक जांच में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से डीएम को सौपे गए शिकायत पत्र के अनुसार जिला पंचायत की ओर से 6 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन निविदा निकाली गई। निविदा की डेडलाइन 26 दिसंबर 2023 तय की गई। इसमें कुल 160 कार्य दर्शाए गए। इनमें आठ कार्य ऐसे हैं जो पूर्व में ही हो चुके हैं। इस शिकायत को डीएम विशाल भारद्वाज ने संज्ञान लिया। सीडीओ परीक्षित खटाना को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी की ओर से आठ कार्यों की जांच की गई। इनमें से सात कार्यों को पूर्व में होने की शिकायत सही पाई गई। कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी। डीएम ने जांच रिपोर्ट को शासन को भेज दी।
विज्ञापन

00
इन कार्यों की हुई थी जांच
- कार्य बजट कब पूरा हुआ
पल्हना विकास खंड के ग्राम खुरूसों में रामचरन पूर्व प्रधान के घर से बाग तक अवशेष सीसी कार्य, लागत 15.39 लाख रुपये, निविदा आमंत्रित तिथि से सात माह पहले पूरा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास खंड मार्टीनगंज में दीदारगंज खेतासराय मार्ग से पीजी काॅलेज के बगल से फुलेश कुशल गांव मार्ग तक लेपन कार्य, 21.4 लाख रुपये, नौ माह पूर्व
- पल्हना के ग्राम खुरूसों में पिच रोड से मंदिर तक सीसी कार्य, 11.05 लाख रुपये, सात माह पूर्व
- विकास खंड तहबरपुर में ग्रामसभा त्रिमुहानी पिचरोड से दुर्गा मंदिर तक सीसी रोड के लिए 8.39 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की गई थी। कोई कार्य मौके पर नहीं पाया गया।

- विकास खंड मार्टीनगंज में दीदारगंज खेतासराय मेनरोड से फुलेश पुरवा में ओमप्रकाश मिश्रा के घर तक अवशेष लेपन कार्य, 11.05 लाख रुपये, नौ माह पूर्व
- विकास खंड पल्हनी के सदर गेट के सामने फौजी पीसीओ के बगल से पठखौली संपर्क मार्ग का सीसी कार्य, 21.18 लाख रुपये, सात माह पूर्व
- विकास खंड अहरौला के लेदौरा आबादी संपर्क मार्ग पर सीसी कार्य, 15.61 लाख, पूरे पाए गए
और विकास खंड लालगंज के ग्राम सलेमपुर में यमुना मौर्या के घर से छावनी तक लेपन कार्य, 32.46 लाख, पूरे पाए गए
00
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत की ओर से निकाली गई निविदा के आठ कार्यों पर सवाल उठाए गए थे। उनका आरोप था कि जो कार्य पहले के हो चुके हैं उनकी निविदा जारी की गई है। मामले में टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
परीक्षित खटाना, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed