फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District media members agitated over Ghaziabad incident

गाजियाबाद की घटना पर जिले के मीडियाकर्मी आक्रोशित

Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
District media members agitated over Ghaziabad incident
आजमगढ़। गाजियाबाद जिले में मीडियाकर्मी विक्रम जोशी की गोली मार कर हत्या से जिले में मीडियाकर्मी भी मर्माहत है। द प्रेस क्लब ने श्रद्धांजलि सभा कर घटना पर आक्रोश जताया और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
विज्ञापन

द प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। जिसे वो चाह रहे है उसे आसानी से अपना निशान बना रहे है। चाहे वह मीडियाकर्मी ही क्यो न हो। गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मार कर हत्या अपराधियों के इसी बुलंद हौसले का नतीजा है। विक्रम जोशी को उनकी बेटी के सामने ही गोली मार दी गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संगठन की तरफ से घटना पर आक्रोश जताते हुए मृत मीडियाकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मांग संगठन सचिव रवि प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा ही हमलावरों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। इस अवसर पर ओम अग्रवाल, अंबुज राय, संदीप उपाध्याय, देवव्रत श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, विवेक गुप्ता, आलोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, राजीव चौहान, संदीप श्रीवास्तव, रामसकल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed