फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District freed from Saturday's captivity

कोरोना के कारण जारी शनिवार की बंदी से मुक्त हुआ जनपद

Thu, 12 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
District freed from Saturday's captivity
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन स्तर से शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की घोषित की गई थी। अब शासन के निर्देश पर डीएम की ओर से शनिवार की बंदी को खत्म कर दिया गया है। अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक सभी गतिविधियां सोमवार से शनिवार तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी की गाइडलाइन अपने जनपद में भी लागू रहेगी। जिसके तहत 14 अगस्त से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक मास्क, दो गज की दूूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग की शर्त के साथ सभी गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाती है। यह आदेश जनपद की संपूर्ण सीमा में लागू होगा। शेष निर्देश पूर्ववत रहेंगे। अगर कोई इन नियमों या निर्देशों का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि कोरोना को देखते हुए सरकार की तरफ शनिवार और रविवार की बंदी को लागू किया गया था। लेकिन कोरोना कम होने के बाद शनिवार की बंदी को खत्म करने की मांग व्यापारियों द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। अब जाकर व्यापारियों की यह मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन

साफ-सफाई के बाद आज खुलेगा मुरली मल्टीप्लेक्स
आजमगढ़। नगर के एक मात्र मनोरंजन के साधन मुरली मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार से फिल्मों का प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। मल्टीप्लेक्स को शुरू करने से पहले इसकी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया गया। कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद सरकार की ओर से मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण मुरली मल्टीप्लेक्स भी बंद हो गया था। सरकार ने जब इसे खोलने की इजाजत दी तो फिल्म सिटी से फिल्में रिलीज नहीं हो रही थी। जिसके कारण इसके संचालक ने इसे बंद रखने का फैसला लिया था। अब शुक्रवार से फिल्म सिटी शुरू हो रही है तो मुरली मल्टीप्लेक्स भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय मल्टीप्लेक्स को खोलने की छूट मिली उस समय फिल्म सिटी बंद थी ऐसे में मल्टीप्लेक्स को खोलने का मतलब नहीं था। शुक्रवार से फिल्म सिटी खुल रही है और नई फिल्में रिलीज हो रही हैं तो ऐसे में हमने भी मल्टीप्लेक्स को सुरक्षा व्यवस्था के साथ खोलने का निर्णय लिया।
यतीश सिंह, प्रो. मुरली मल्टीप्लेक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed