फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District divided into 18 zones and 152 sectors

18 जोन और 152 सेक्टरों में विभक्त हुआ जनपद

Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
District divided into 18 zones and 152 sectors
आजमगढ़। लोकसभा उप चुनाव के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है जो छह जून तक चलेगा। एक तरफ जहां नामांकन का कार्य चल रहा है वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन की ओर से चुनाव को देखते हुए जनपद को 18 जोन और 152 सेक्टरों में विभक्त किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव का कार्य पांच विधानसभाओं में होना है। जिसमें गोपालपुर, सगड़ी, मेंहनगर, आजमगढ़ और मुबारकपुर शामिल हैं। इस चुनाव के लिए जनपद में कुल 1149 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि इनमें बूथों की संख्या 2176 होगी। प्रशासन की ओर से जनपद के 174 बूथों को क्रिटिकल बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं वेबकास्टिंग के लिए कुल 1305 बूथों का चयन किया गया है। सबसे ज्यादा क्रिटिकल बूथ आजमगढ़ और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक बूथों की वेबकास्टिंग कराई जानी है। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम हाल में ईवीएम मशीनों की एफएलसी का कार्य शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव में 3200 पीयू और 3200 सीयू का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा 3500 वीवी पैट लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार की शाम को प्रशिक्षण की शुरूआत भी कर दी गई।
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा मतदाता
गोपालपुर 350363
सगड़ी 335563
मुबारकपुर 353467
आजमगढ़ 395552
मेंहनगर 403382
आजमगढ़ लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या- 1838327
मातबरगंज छह बूथों का स्थान होगा परिवर्तित
जर्जर भवन होने के कारण मातबरगंज सहित कई बूूथों केे बदलने का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें मातबरगंज के छह बूथ शामिल हैं। यह बूथ पहले नर्सरी स्कूल मातबरगंज में बनाए जाते थे लेकिन अब इन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय मातबरगंज में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसी प्रकार कोटिला के तीन बूथों का स्थान परिवर्तित करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यह बूथ पहले प्राथमिक विद्यालय कोटिला में बनाए जाते थे, अब इन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटिला में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय गया सिंह दलसिंगार को प्राथमिक विद्यालय गया सिंह में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी ओर से चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है। ईवीएम मशीनों का एफएलसी शुरू हो गया है। साथ ही प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू हो गया है। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 10 बूथों को बदलने का प्रस्ताव आया है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed