फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Distribution of fruits and assistive devices to the disabled in patients

मरीजों में फलों और दिव्यांगों में सहायता उपकरण का वितरण

Thu, 17 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Distribution of fruits and assistive devices to the disabled in patients
भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जंमदिन के अवसर पर दिव्यांग को ट्राई साईकिल भेंट ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के बृहस्पतिवार को सभी मण्डलों के 70 स्थानों पर फल वितरण किया गया। इसके साथ ही दिव्यागों को सहायता उपकरण का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया के नेतृत्व में मरीजों में फल वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, सचिदानंद सिंह, आनन्द सिंह, नन्हकूराम सरोज, मयंक गुप्ता आदि रहे। महिला चिकित्सालय में पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पूनम सिंह के नेतृत्व में फल वितरण किया गया। गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंसफोर बस्ती और हलालखोर बस्ती में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। चौक चौराहा और कोट मोहल्ले चौराहे पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, धर्मेंद्र सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में असंगठित मजदूरों को फल और मास्क वितरण किया गया। राजेश सिंह महुवारी के नेतृत्व सिधारी पर पूनम मौर्या व संतोष यादव के नेतृत्व में वृद्धाश्रम जमुड़ी में, अजय सिंह के नेतृत्व में सिधारी मुसहर बस्ती में फल वितरण कार्यक्रम किया गया। जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 70 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, ह्वीलचेयर, कान की मशीन, और बैसाखी का वितरण किया गया। ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। कार्यकर्ता सेवा सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान, स्वच्छता कार्यक्रम, चश्मा वितरण, फल वितरण, दिव्यांगों को उपकरण वितरण कर रहे हैं। रामाधीन सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, अभिनव श्रीवास्तव, डा. अलका सिंह, शैल राय, पुरूषोत्तम सिंह, बृजेश सिंह मिथिलेश पाण्डेय, जूही श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

जय कुमार आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed