फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dispute between two student groups resulted in young man being shot in jaw in azamgarh

Azamgarh News: दो छात्र गुटों में विवाद, युवक के जबड़े में लगी गोली; बेटे की हालत देख चीख पड़ी मां

Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में युवक को गोली मारने की सूचना पाकर माैके पर शहर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
dispute between two student groups resulted in young man being shot in jaw in azamgarh
अस्पताल में घायल युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा तिराहा पर गुरुवार की शाम दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक के जबड़े में गोली लग गई। वहां मौजूद युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुछ लोग इसे लक्षीरामपुर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। उसकी मां बेटे की हालत देख बेहोश हो गई।

विज्ञापन


मेहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज रानीवासी मोनू चौहान (22) सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर में रहकर डीएवी में बीकॉम कर रहा है। वह गुरुवार की शाम अपने दोस्तों के साथ शारदा चौराहा के पास मौजूद था। वहां कुछ और युवक आए और दोनों में विवाद हो गया। तभी एक युवक ने मोनू चौहान को गोली मार दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गोली इसके जबड़े में जा लगी। युवक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे तत्काल शहर के लछीरामपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली की शारदा चौराहे पर गोली चलने की घटना की सूचना मिली है। युवक के जबड़े में गोली लगी है। युवाओं का एक समूह था। दो समूहों में विवाद हुआ जिससे युवक के जबड़े में गोली लगी है। बाबा वंशराज की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed