फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute between two parties over installation of idol in Sherva

Azamgarh News: शेरवा में मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने कराई शांतिपूर्ण स्थापना

Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over installation of idol in Sherva
सरायमीर। थाना क्षेत्र के ग्राम शेरवा पूरवा में दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उप जिलाधिकारी निजामाबाद, सीओ फूलपुर और थानाध्यक्ष सरायमीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति की स्थापना कराई। प्रथम पक्ष सोनकर समुदाय का था, जो हर वर्ष लक्ष्मी पूजा की प्रतिमा स्थापित करते हैं, जबकि द्वितीय पक्ष दलित समाज का था, जो 12 अप्रैल को अंबेडकर जयंती उसी स्थान पर मनाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रतिमा स्थापना के स्थान को लेकर प्रथम पक्ष के महेन्द्र, सुरेश, संदीप, दिलीप, दीपक, शक्ति और मनोज सोनकर और द्वितीय पक्ष के राजकुमार, फुन्नन लाल, जयप्रकाश और मजेलाल के बीच कहासुनी हो गई। मामला 12 अक्तूबर को थाना समाधान दिवस पर उठा, जहां समझाने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ती देख सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में सभी 11 लोगों का चालान कर दिया। शनिवार को भी विवाद के बाद प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बस प्रतिमा स्थापित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed