{"_id":"67701964e2081ca3460861f7","slug":"dispute-between-two-parties-over-cutting-a-tree-branch-sticks-and-batons-were-used-heavily-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस एक्शन में
Sat, 28 Dec 2024 09:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 09:00 PM IST
सार
पेड़ की डाल बड़े विवाद का कारण बन गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे जमकर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पेड़ की डाल काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस एक्शन में है और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विवाद के बाद टूटी हुई कार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बालमपट्टी गांव का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल रहे हैं। इसमें घायल होकर कई लोग जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। उक्त वीडियो 21 दिसंबर की बताई जा रही है। यह विवाद पेड़ की डाल काटने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बालमपट्टी गांव निवासी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। महिला का आरोप था कि 21 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी गाली देते हुए उसके दरवाजे पर आए और हंगामा शुरु कर दिया। जब लक्ष्मी देवी और उनके बेटे रोशन राजभर ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उनपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन