फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Display for checking interlocking work

इंटरलाकिंग कार्य की जांच के लिए प्रदर्शन

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Display for checking interlocking work
मिर्जापुर ब्लाक के सुरही बुजुर्ग गांव के लोगों ने गलत तरीके से इंटरलाकिंग का कार्य कराने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पूर्व एसडीएम निजामाबाद को ज्ञापन देकर जांच की मांग की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव के नंदलाल चौहान ने बताया कि इंद्रजीत चौहान के घर से मेरे घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे पर तीन मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग लगवा लिया है। जबकि गांव के आम रास्ते पर दो मीटर से भी कम इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है। वहीं रास्ते में गली के मोड़ पर एक नीम का पेड़ है, जिसको पूर्व में हुई पंचायत में पेड़ काटकर मोड़ पर रास्ता तीन मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया गया था। यहां भी चौड़ाई कम करके दो मीटर से भी कम इंटरलॉकिंग कराई जा रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में मोहनलाल चौहान, सविता, ऊषा, अभय राज चौहान, रामचरण चौहान, कल्पनाथ , श्रवण चौहान , राजू चौहान, बबलू चौहान, आकाश, सोनेलाल चौहान, शिवम चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed